आनंद ही आनंद है
मेरे येशु के चरणों में
पाप मेरा क्षमा हुआ,
श्राप मेरा निकल गया
येशु के रक्त द्वारा
बाजे के शब्द में,
दूतों की सेना में
आएगा येशु राजा
क्षणमात्र में हम रूपांतर होके
महिमा में जायेंगे
नया जीवन येशु में
कृपा जीवन येशु में
पवित्र आत्मा के द्वारा
सर्व शक्ती येशु विजय का दाता,
जय देनेवाला है
एक कंठ से हम होसन्ना गाकर,
सबको बताएंगे हम
