Aao Khuda Ke Ghar Chale Song Lyrics – आओ खुदा के घर चलें

आओ खुदा के घर चलें
मैं खुश हुआ, जब वो मुझे कहने लगे
आओ खुदा के घर चलें

ए मेरे येरुशेलेम,
तेरे घर हम आतें हैं
उस खुदा के नाम का,
शुक्रिया हम लाते हैं
तेरे यहाँ सारा जहाँ,
करने आता है दुआ
तक्त उस ईमान का,
तेरे यहाँ कायम हुआ

आओ खुदा के घर चलें
मैं खुश हुआ, जब वो मुझे कहने लगे
आओ खुदा के घर चलें

येरुशेलेम कायम रहे,
ये ही दुआ हम करते हैं
उनका सदा होगा भला,
जो तेरी राहों पे चलते हैं
तेरी गली तेरी डगर,
तेरा शहर कायम रहे
येरुशेलेम खुदा का घर कायम रहे

आओ खुदा के घर चलें
मैं खुश हुआ, जब वो मुझे कहने लगे
आओ खुदा के घर चलें