Aadi Aur Ant Tu Hi Hai Song Lyrics – आदि और अंत तू ही है

आदि और अंत तू ही है
अल्फा और ऑमेगा तू ही है
दूतों की स्तुति तू ही है
बुद्धि और सब ज्ञान तू ही है

यीशु तू महान है,
यीशु तू अच्छा है
यीशु तू ज़िन्दा है,
यीशु तू धन्य है
दूतों की स्तुति तू ही है
बुद्धि और सब ज्ञान तू ही है
राजाओं का राजा तू ही है
प्रभुओं का प्रभु तू ही है

जीवन मेरा पापों से भरा
जग अंधेरा और अशुद्ध सारा
मेरे पापों से बचाने को
मेरे लिये जीवन दिया है

सारे गुनाहगारों के लिये
अपना खून बहाया यीशु ने
खाई कोड़ों की मार भी
दी सलीब पर उसने अपनी जान