ऐ हमारे बाप तू जो आसमान में है
तेरा नाम पाक माना जाए
तेरी बादशाहत आए.
जैसी तेरी मर्जी आसमान में पूरी होती
वैसी तेरी मर्जी जगत में पूरी हो जाए
रोज की रोटी हमारी आज हमको दे दे
जीवन की रोटी तू है तू ही हमारा बल है.
जिस तरह हम अपने अपराधी को माफ़ करते
उसी तरह ही हमारे अपराध को माफ़ कर दे
हमको आजमाइशों में जाने तू न दे
बल्कि बुराई से बचा तेरी राह पर चला
क्योंकि आसमानी बादशाहत और कुवत
कुदरत सारा, जमीन का जलाल है हमेशा तेरा.
आमेन…..
