Aao Milkar Gaaye Song Lyrics – आओ मिलकर गाएँ

आओ मिलकर गाएँ
खुशी के यह गीत
हाल्लेलू – याह

गीत हम गाते है
उसके चरणों में
हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह

दुनिया को कह देंगे
येशु हमारा राजा
हाल्लेलूयाह हाल्लेलूयाह

Aao Khuda Ke Ghar Chale Song Lyrics – आओ खुदा के घर चलें

आओ खुदा के घर चलें
मैं खुश हुआ, जब वो मुझे कहने लगे
आओ खुदा के घर चलें

ए मेरे येरुशेलेम,
तेरे घर हम आतें हैं
उस खुदा के नाम का,
शुक्रिया हम लाते हैं
तेरे यहाँ सारा जहाँ,
करने आता है दुआ
तक्त उस ईमान का,
तेरे यहाँ कायम हुआ

आओ खुदा के घर चलें
मैं खुश हुआ, जब वो मुझे कहने लगे
आओ खुदा के घर चलें

येरुशेलेम कायम रहे,
ये ही दुआ हम करते हैं
उनका सदा होगा भला,
जो तेरी राहों पे चलते हैं
तेरी गली तेरी डगर,
तेरा शहर कायम रहे
येरुशेलेम खुदा का घर कायम रहे

आओ खुदा के घर चलें
मैं खुश हुआ, जब वो मुझे कहने लगे
आओ खुदा के घर चलें

Aao Gaao Yeshu Ke Liye Song Lyrics – आओ गाओ येशु के लिए

आओ गाओ येशु के लिए
स्तुति और महिमा
पिता की भलाई सदा के लिए
हम पर बनी रहे

धन्यवाद मैं देता हूँ, मेरे महान प्रभु
तू है राजाओं का राजा प्रभुओं का प्रभु
न्याय करने आने वाला है

धन्यवाद मैं देता हूँ, तेरे बुलाहट हो
प्रकाश में बुलाया, याचक बनाया
स्तुति के गुण प्रकट करू

तेरी गवाही मैं दूं, संसार के लोगों को
अभिषेक कर दे साहस से भर दे
तू आने तक प्रचार मैं करूँ

तू जो था, जो है, आनेवाला येशु है
बादलों पर लेने, पुरस्कार देने
तेरी महिमा युगान युग हो

Aanand Hi Aanand Hai Song Lyrics – आनंद ही आनंद है

आनंद ही आनंद है
मेरे येशु के चरणों में

पाप मेरा क्षमा हुआ,
श्राप मेरा निकल गया
येशु के रक्त द्वारा

बाजे के शब्द में,
दूतों की सेना में
आएगा येशु राजा
क्षणमात्र में हम रूपांतर होके
महिमा में जायेंगे

नया जीवन येशु में
कृपा जीवन येशु में
पवित्र आत्मा के द्वारा

सर्व शक्ती येशु विजय का दाता,
जय देनेवाला है
एक कंठ से हम होसन्ना गाकर,
सबको बताएंगे हम

Aalu Ya Ghobi Song Lyrics – आलू या गोबी

आलू या गोबी , कांदा या मिर्ची
मिले ना मिले , करेंगे स्तुति

कैसे बताएं कैसे दिखाएँ
जो है इस दिल में तेरे लिए

कोई ना जाने कोई ना माने
किया जो तूने मेरे लिए

गाड़ी या बँगला , मोबाइल या पैसा
मिले ना मिले , करेंगे स्तुति

कैसे बताएं कैसे दिखाएँ
जो है इस दिल में तेरे लिए

कोई ना जाने कोई ना माने
किया जो तूने मेरे लिए

Aaj Ka Yah din Yahova ne Banaya hai Song Lyrics – आज का यह दिन यहोवा ने बनाया हैं

आज का यह दिन यहोवा ने बनाया हैं
तो आओ मिलकर खुशीयाँ मनाए 
आओ

तो आओ मिलकर हम सब नाचें
तो आओ मिलकर हम सब गाए
धन्यवाद हो धन्यवाद हो
धन्यवाद हो  तेरा

धन्यवाद हो धन्यवाद हो
मैं हु तेरा
आज के दिन

हम भूल जाये निराशाओं को
आशाओं का है यह दिन
येशु मसीह तू हमारे हैं संग
कोई नहीं तेरे बिन
आज के दिन

कल के भरोसे न रहना हमें
तूने दिया  यह नया दिन
विश्वास करके बढना हमे
कोइ नहीं  तेरे  बिन,
आज के दिन

Aaj Ka Din Yahova Ne Banaya Hai Song Lyrics – आज का दिन यहोवा ने बनाया है

आज का दिन 
यहोवा ने बनाया है,
हम उसमें आनंदित हो

आनंदित हों

प्रभु को महिमा मिले, 
चाहे हो मेरा अपमान
वो बढ़े मैं घटूँ, 
रहे उसी का ध्यान

स्तुति प्रशंसा करें 
क्यों ना कुछ होता रहे

उसको हम भाते रहें
चाहे जहाँ भी रहें

आता हूँ तेरे पास
मुझको है तुझसे आस
मुझको कबूल कर ले
पापों से शुद्ध कर दे

Aadi Aur Ant Tu Hi Hai Song Lyrics – आदि और अंत तू ही है

आदि और अंत तू ही है
अल्फा और ऑमेगा तू ही है
दूतों की स्तुति तू ही है
बुद्धि और सब ज्ञान तू ही है

यीशु तू महान है,
यीशु तू अच्छा है
यीशु तू ज़िन्दा है,
यीशु तू धन्य है
दूतों की स्तुति तू ही है
बुद्धि और सब ज्ञान तू ही है
राजाओं का राजा तू ही है
प्रभुओं का प्रभु तू ही है

जीवन मेरा पापों से भरा
जग अंधेरा और अशुद्ध सारा
मेरे पापों से बचाने को
मेरे लिये जीवन दिया है

सारे गुनाहगारों के लिये
अपना खून बहाया यीशु ने
खाई कोड़ों की मार भी
दी सलीब पर उसने अपनी जान

Aakiri Narsinga Fuka Janewala hai Song Lyrics – आखिरी नरसिंगा फूँका जानेवाला है

आखिरी नरसिंगा फूँका जानेवाला है
तेरा मेरा सबका यीशु आनेवाला है
तू कहाँ होगा तू कहाँ होगा

पहले तो मसीह में मु्र्दे जी उठेंगे
बाकी जो हम ज़िंदा हैं बदल जायेंगे
पल भर में यह देखो
सबकुछ होनेवाला है
तू कहाँ होगा तू कहाँ होगा

तेरे दिल के सारे गम बढ़ते जायेंगे
बीत गये जो लम्हें तेरे
पास न आयेंगे
दुनिया में तू तन्हा ही
रह जानेवाला है
तू कहाँ होगा तू कहाँ होगा

तेरी दौलत तेरी शौहरत काम न आयेगी
ये सब चीज़ें प्यारे
तेरे साथ न जायेंगी
सब चीज़ों का खात्मा
जल्दी होनेवाला है
तू कहाँ होगा तू कहाँ होगा