आत्मिक कमी (भाग 3)

परमेश्वर की उपस्थिति की कमी

पिछले भाग में हमने देखा कि हमें परमेश्वर की उपस्थिति की आवश्यकता क्यों है और जब हम उसकी उपस्थिति में होते हैं तो क्या होता है। आज हम देखेंगे कि जब परमेश्वर की उपस्थिति हमसे हट जाती है तब क्या होता है।

निर्गमन अध्याय 32 में हम पढ़ते हैं कि इस्राएलियों ने अपने लिए एक सोने का बछड़ा बना लिया और उसकी उपासना करने लगे। तब परमेश्वर का क्रोध इस्राएल की छावनी पर उतरा।

इसी प्रकार, इस्राएल का पहला राजा शाऊल, शमूएल की आज्ञा के विरुद्ध जाकर उसके अनुपस्थित होने पर स्वयं बलिदान चढ़ाने लगा। इस कारण परमेश्वर का क्रोध उस पर भड़क उठा और अंत में वह अपने पुत्र के साथ युद्ध में मारा गया। उसकी संतानों में से कोई भी सिंहासन पर नहीं बैठ सका।

इसी तरह, शिमशोन ने भी अपने बल और सामर्थ्य पर घमंड किया और परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य का दुरुपयोग किया। उसने यह भूल किया कि परमेश्वर ने उसे क्यों भेजा है। परिणामस्वरूप वह भी उस स्थान तक नहीं पहुँच सका जहाँ तक परमेश्वर उसे पहुँचाना चाहता था।

बाइबल में ऐसे और भी उदाहरण हैं जहाँ लोग परमेश्वर की आज्ञा न मानने के कारण उसकी उपस्थिति से वंचित हो गए। जब हमारे जीवन में परमेश्वर की उपस्थिति की कमी होती है, तो इसका सीधा अर्थ यह है कि हम परमेश्वर की ओर नहीं बल्कि शैतान की ओर खड़े हैं। क्योंकि शैतान ही हमें परमेश्वर के विरुद्ध आज्ञा उल्लंघन और अवज्ञा में ले जाता है।

परमेश्वर उन लोगों को अस्वीकार कर देता है जो उसकी वाणी को नहीं मानते, उसकी उपस्थिति और उसके आत्मा को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं होते, पूरे मन से पश्चाताप नहीं करते और केवल नाम के मसीही बने रहते हैं। बाइबल ऐसे लोगों को बेलियाल की संतान [शैतान की संतान] कहती है (व्यवस्थाविवरण 13:13)।

मेरे प्रिय मित्रों, आपके पास आज चुनाव है —
पश्चाताप करो, परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश करो, उसके आत्मा को स्वीकारो, या फिर बेलियाल (शैतान) की संतान कहलाओ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *