आत्मिक कमी (भाग 2)

परमेश्वर की उपस्थिति

भाग 1 में हमने देखा कि हमारे जीवन में पवित्र आत्मा की कमी किस प्रकार होती है। आज मैं एक और महत्वपूर्ण कमी के बारे में बताना चाहता हूँ जो कई मसीही जीवन में पाई जाती है, और वह है – “परमेश्वर की उपस्थिति”।

सबसे पहले, परमेश्वर की उपस्थिति पाने के लिए हमें पवित्र आत्मा की आवश्यकता है। दूसरी बात, हमें परमेश्वर और उसके लोगों के प्रति शुद्ध और दीन हृदय रखना चाहिए। आज के समय में हम अपने आसपास बहुत सी चीज़ें चाहते हैं – जैसे मोबाइल, सोशल नेटवर्क के मित्र, कार, बाइक, विलासिता की वस्तुएँ, और दिखावे की चीज़ें। लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि सबसे ज़रूरी चीज़ है – परमेश्वर की उपस्थिति।

निर्गमन 33:15 में मूसा ने परमेश्वर से कहा:
“यदि तू आप ही हमारे साथ न चले, तो हमें यहाँ से ऊपर न ले चल।”

मूसा परमेश्वर की उपस्थिति के बिना आगे बढ़ने को तैयार नहीं था। वह जानता था कि यदि परमेश्वर की उपस्थिति उनके साथ न होगी तो वह अकेले इस्राएलियों को मिस्र से छुड़ा नहीं पाएगा। यहाँ हम देखते हैं कि जब परमेश्वर की उपस्थिति इस्राएल की छावनी में उतरी, तभी वहाँ स्वतंत्रता आई।

भजन संहिता 16:11 कहता है:
“तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा; तेरे दर्शन से परिपूर्ण हर्ष होता है; तेरे दाहिने हाथ में आनंद सदा बना रहता है।”

राजा दाऊद लिखता है कि परमेश्वर की उपस्थिति में परिपूर्ण आनंद है। अक्सर हम आनंद को दोस्तों के साथ घूमने, खेलों, धन, गैजेट्स और अन्य चीज़ों में खोजते हैं। लेकिन अंत में हमें कुछ नहीं मिलता, बल्कि हम अपने आपको बंधनों में फंसा हुआ पाते हैं। परन्तु जब प्रभु की उपस्थिति हमारे ऊपर आती है, तो हम आनंद से भर जाते हैं, नए आत्मा से भर जाते हैं, हिम्मत पाते हैं, और हर प्रकार के बंधनों से स्वतंत्र हो जाते हैं।

यदि आज आपके जीवन में परमेश्वर की उपस्थिति की कमी है, तो उसके सिंहासन पर आओ, उससे प्रार्थना करो, और उससे माँगो कि वह तुम्हारे साथ रहे और उसकी उपस्थिति तुम्हारे जीवन को भर दे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *