The Power of Thankfulness: The Doorway to Greater Blessings

Being grateful is a spiritual important in the Christian life, not just a minor behavior. It opens doors in front of which we regularly stand in prayer. It gives us the joy we are constantly seeking from God. It gets our hearts ready for more blessings.

However, a lot of believers fail to see this straightforward fact: greater things are only given to those who are grateful for the small things.

We desire for more profound encounters with God, greater spiritual gifts, greater assurance, and deeper faith. We ask for a revival. We look for breakthroughs. However, we constantly neglect to give thanks to God for the everyday blessings that are already in our hands as we strive for the “big things.”

We unknowingly restrict what He wishes to give us by doing this.

Why We Miss the Small Gifts

We are continuously pushed by our culture must fight for more—more reputation, more success, more spiritual “experiences.” The idea that what we currently possess is insufficient has its roots in us.

We might even compare ourselves against others on a spiritual level:

  • “Why don’t I believe what they believe?”
  • “Why don’t I’m experiencing God the way they do?”
  • “Why doesn’t my prayer life have the same impact?”

We ignore what we have and gripe about what we don’t have.
We forget about the daily bread while we pray for the mountain.
Scripture, however, teaches differently.

Biblical Wisdom: Thanksgiving Before Triumph

In Book of Isaiah 12:1–4, the prophet declares:

“I will give thanks to you, O Lord… Surely God is my salvation; I will trust and not be afraid… With joy you will draw water from the wells of salvation.”

Notice the order: thanksgiving comes first.
Before strength. Before victory. Before fullness.

And in Book of Psalms 103:1–5, we are reminded:

“Bless the Lord, O my soul… and do not forget all his benefits…”

Forgetfulness kills gratitude.
Gratitude revives faith.

When we begin counting what God has already done—His forgiveness, His healing, His protection, His steadfast love—our hearts shift from complaint to confidence.

What Are the “Small Gifts”?

We call them small—but are they really?

  • Waking up to a new day
  • Breath in our lungs
  • A Bible we can read
  • A family member’s smile
  • A word of encouragement
  • Strength to go to work
  • A prayer quietly answered
  • Peace in the middle of trouble

These are not small.
They are daily miracles.

The problem is not that God is silent.
The problem is that we are distracted.

Why Gratitude Prepares Us for Greater Things

How can God entrust great spiritual gifts to hearts that overlook His daily grace?

If we are ungrateful for today’s provision, how will we steward tomorrow’s abundance?

Gratitude builds:

  • Contentment instead of comparison
  • Trust instead of anxiety
  • Joy instead of restlessness
  • Faith instead of fear

A thankful heart becomes fertile soil for deeper revelation and stronger faith.

Creating a Culture of Thanksgiving

In a community of faith, thankfulness can be practiced intentionally:

  • Share testimonies of daily blessings—not just dramatic miracles.
  • Begin meetings with thanksgiving before requests.
  • Encourage families to share one thing they are grateful for each day.
  • Keep a gratitude journal for 40 days—write daily what God has done.

Gratitude spreads easily. When one voice expresses gratitude, others follow as well.

Questions to Consider

  • What social pressures cause us to feel unsatisfied?
  • What “small gifts” has God given upon you today?
  • If you were grateful all the time, how would your relationships change?

Give yourself some time to think. Put it in writing. Let it out.

Imagine if your life became a daily hymn of thanksgiving.

Not because everything is perfect.
Not because problems disappear.
But because you see God’s hand in the ordinary.

When we thank God for the little, we discover that nothing is truly little. Every gift points to the Giver.

A Prayer

Lord, open my eyes that I may see the giftedness of my life. Forgive me for overlooking Your daily grace. Teach me to bless You for every breath, every provision, every promise. Let my life become a hymn of praise and thanksgiving. Amen.

Start today.
Before asking God for something big,
thank Him for something small.

You may discover it was never small at all.

आत्मिक कमी (भाग 3)

परमेश्वर की उपस्थिति की कमी

पिछले भाग में हमने देखा कि हमें परमेश्वर की उपस्थिति की आवश्यकता क्यों है और जब हम उसकी उपस्थिति में होते हैं तो क्या होता है। आज हम देखेंगे कि जब परमेश्वर की उपस्थिति हमसे हट जाती है तब क्या होता है।

निर्गमन अध्याय 32 में हम पढ़ते हैं कि इस्राएलियों ने अपने लिए एक सोने का बछड़ा बना लिया और उसकी उपासना करने लगे। तब परमेश्वर का क्रोध इस्राएल की छावनी पर उतरा।

इसी प्रकार, इस्राएल का पहला राजा शाऊल, शमूएल की आज्ञा के विरुद्ध जाकर उसके अनुपस्थित होने पर स्वयं बलिदान चढ़ाने लगा। इस कारण परमेश्वर का क्रोध उस पर भड़क उठा और अंत में वह अपने पुत्र के साथ युद्ध में मारा गया। उसकी संतानों में से कोई भी सिंहासन पर नहीं बैठ सका।

इसी तरह, शिमशोन ने भी अपने बल और सामर्थ्य पर घमंड किया और परमेश्वर द्वारा दी गई सामर्थ्य का दुरुपयोग किया। उसने यह भूल किया कि परमेश्वर ने उसे क्यों भेजा है। परिणामस्वरूप वह भी उस स्थान तक नहीं पहुँच सका जहाँ तक परमेश्वर उसे पहुँचाना चाहता था।

बाइबल में ऐसे और भी उदाहरण हैं जहाँ लोग परमेश्वर की आज्ञा न मानने के कारण उसकी उपस्थिति से वंचित हो गए। जब हमारे जीवन में परमेश्वर की उपस्थिति की कमी होती है, तो इसका सीधा अर्थ यह है कि हम परमेश्वर की ओर नहीं बल्कि शैतान की ओर खड़े हैं। क्योंकि शैतान ही हमें परमेश्वर के विरुद्ध आज्ञा उल्लंघन और अवज्ञा में ले जाता है।

परमेश्वर उन लोगों को अस्वीकार कर देता है जो उसकी वाणी को नहीं मानते, उसकी उपस्थिति और उसके आत्मा को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं होते, पूरे मन से पश्चाताप नहीं करते और केवल नाम के मसीही बने रहते हैं। बाइबल ऐसे लोगों को बेलियाल की संतान [शैतान की संतान] कहती है (व्यवस्थाविवरण 13:13)।

मेरे प्रिय मित्रों, आपके पास आज चुनाव है —
पश्चाताप करो, परमेश्वर की उपस्थिति में प्रवेश करो, उसके आत्मा को स्वीकारो, या फिर बेलियाल (शैतान) की संतान कहलाओ।

आत्मिक कमी (भाग 2)

परमेश्वर की उपस्थिति

भाग 1 में हमने देखा कि हमारे जीवन में पवित्र आत्मा की कमी किस प्रकार होती है। आज मैं एक और महत्वपूर्ण कमी के बारे में बताना चाहता हूँ जो कई मसीही जीवन में पाई जाती है, और वह है – “परमेश्वर की उपस्थिति”।

सबसे पहले, परमेश्वर की उपस्थिति पाने के लिए हमें पवित्र आत्मा की आवश्यकता है। दूसरी बात, हमें परमेश्वर और उसके लोगों के प्रति शुद्ध और दीन हृदय रखना चाहिए। आज के समय में हम अपने आसपास बहुत सी चीज़ें चाहते हैं – जैसे मोबाइल, सोशल नेटवर्क के मित्र, कार, बाइक, विलासिता की वस्तुएँ, और दिखावे की चीज़ें। लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि सबसे ज़रूरी चीज़ है – परमेश्वर की उपस्थिति।

निर्गमन 33:15 में मूसा ने परमेश्वर से कहा:
“यदि तू आप ही हमारे साथ न चले, तो हमें यहाँ से ऊपर न ले चल।”

मूसा परमेश्वर की उपस्थिति के बिना आगे बढ़ने को तैयार नहीं था। वह जानता था कि यदि परमेश्वर की उपस्थिति उनके साथ न होगी तो वह अकेले इस्राएलियों को मिस्र से छुड़ा नहीं पाएगा। यहाँ हम देखते हैं कि जब परमेश्वर की उपस्थिति इस्राएल की छावनी में उतरी, तभी वहाँ स्वतंत्रता आई।

भजन संहिता 16:11 कहता है:
“तू मुझे जीवन का मार्ग दिखाएगा; तेरे दर्शन से परिपूर्ण हर्ष होता है; तेरे दाहिने हाथ में आनंद सदा बना रहता है।”

राजा दाऊद लिखता है कि परमेश्वर की उपस्थिति में परिपूर्ण आनंद है। अक्सर हम आनंद को दोस्तों के साथ घूमने, खेलों, धन, गैजेट्स और अन्य चीज़ों में खोजते हैं। लेकिन अंत में हमें कुछ नहीं मिलता, बल्कि हम अपने आपको बंधनों में फंसा हुआ पाते हैं। परन्तु जब प्रभु की उपस्थिति हमारे ऊपर आती है, तो हम आनंद से भर जाते हैं, नए आत्मा से भर जाते हैं, हिम्मत पाते हैं, और हर प्रकार के बंधनों से स्वतंत्र हो जाते हैं।

यदि आज आपके जीवन में परमेश्वर की उपस्थिति की कमी है, तो उसके सिंहासन पर आओ, उससे प्रार्थना करो, और उससे माँगो कि वह तुम्हारे साथ रहे और उसकी उपस्थिति तुम्हारे जीवन को भर दे।

आत्मिक कमी (भाग 1)

पवित्र आत्मा

मसीह में विश्वास करने वाले होने के बावजूद, हम लोग अभी भी कई बातों में कमी रखते हैं। लेकिन सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कमी है – परमेश्वर के आत्मा (पवित्र आत्मा) की कमी। जहाँ पवित्र आत्मा की कमी है, वहाँ परमेश्वर का अनुग्रह नहीं होता। जहाँ अनुग्रह नहीं होता, वहाँ आशीर्वाद नहीं होता। और जहाँ आशीर्वाद नहीं होता, वहाँ लोग नष्ट हो जाते हैं क्योंकि वहाँ आत्मिक कमी है।

“यीशु नासरी को परमेश्वर ने पवित्र आत्मा और सामर्थ्य से अभिषेक किया; वह इधर-उधर भलाई करता और सब को चंगा करता फिरा जो शैतान से पीड़ित थे, क्योंकि परमेश्वर उसके साथ था।”
(प्रेरितों के काम 10:38)

इस वचन में हम देखते हैं कि यीशु पहले पवित्र आत्मा से और फिर सामर्थ्य से अभिषिक्त हुआ। जब तक आप पवित्र आत्मा से अभिषिक्त नहीं होंगे, तब तक आप परमेश्वर की वास्तविक सामर्थ्य को नहीं पा सकते। पवित्र आत्मा ही वह स्रोत है, जहाँ से परमेश्वर की शक्ति हमारे जीवन में बहती है।

दाऊद भजन संहिता 51:11 में कहता है:
“मुझे अपने सम्मुख से दूर न कर, और अपना पवित्र आत्मा मुझ से न ले।”

यह दाऊद की प्रार्थना थी जब वह पाप में गिरा। वह अच्छी तरह जानता था कि परमेश्वर की उपस्थिति और पवित्र आत्मा के बिना वह एक भी कदम आगे नहीं बढ़ सकता। परमेश्वर की उपस्थिति केवल पवित्र आत्मा के द्वारा ही मिल सकती है।

मेरे प्रिय मित्रों, प्रेरितों के काम की पुस्तक में हम पढ़ते हैं कि जब प्रेरित डरकर ऊपरी कोठरी में छिपे हुए थे और प्रार्थना कर रहे थे, तभी पवित्र आत्मा उन पर उतरा और वे सब पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गए। उसके बाद उन्होंने वे बातें देखीं और कीं जो उन्होंने पहले कभी नहीं की थीं।

यदि आप चाहते हैं कि आपकी आत्मिक कमी दूर हो, तो आज ही पवित्र आत्मा को पुकारें। परमेश्वर से माँगें कि वह आपको अपना पवित्र आत्मा दे।

मैं प्रार्थना करता हूँ और परमेश्वर से माँगता हूँ कि वह आपको अपना पवित्र आत्मा दे, क्योंकि उसका वचन कहता है कि वह सहायक (Helper) – अपना आत्मा भेजेगा, जो आपको सिखाएगा और वह सदा आपके साथ रहेगा, यीशु मसीह के सामर्थी नाम में।

अलौकिक सोचें – अलौकिक बनें

हम सब कई बार सोचते हैं कि यदि हमें अलौकिक सामर्थ्य मिल जाए तो हम बहुत से काम करेंगे। उदाहरण के लिए – हम सुपरमैन की तरह उड़ेंगे, बैटमैन की तरह सोचेंगे, स्पाइडरमैन की तरह छलाँग लगाएंगे, अपने शत्रु को नष्ट कर देंगे और उन्हें जीतने नहीं देंगे इत्यादि…। चाहे आप बच्चे हों, जवान हों या बूढ़े – लेकिन हमारी सोच अलौकिक सामर्थ्य के विषय में कुछ ऐसी ही होती है। परंतु क्या यह वास्तव में आपके जीवन में होता है? उत्तर है – दुख की बात है, नहीं।

मैं आपको बताना चाहता हूँ कि वास्तव में आपके पास एक अलौकिक सामर्थ्य है, जो आपके एनिमेशन किरदारों से कहीं अधिक शक्तिशाली है। वे किरदार केवल आपको कल्पनाओं की दुनिया में ले जाते हैं, जिनका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नहीं है। लेकिन हमारे पास सामर्थ्य है – शैतान से लड़ने का, किसी को चंगा करने का, भविष्यवाणी करने का, और बुरी परिस्थिति को अच्छी में बदलने का – जब आप यीशु के नाम को पुकारते हैं।

अक्सर हमारी सोच भी परमेश्वर की अलौकिक सामर्थ्य को पाने में या न पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हम वही करते हैं जो सोचते हैं। कभी-कभी हम ज़्यादा सोचते रहते हैं और वही हमारे कार्यों में बाधा बन जाता है। हमें अपनी सोच को परमेश्वर की सोच के साथ मिलाना होगा ताकि हम अलौकिक रूप से कार्य कर सकें।

नीचे पढ़ते समय आप जानेंगे कि किस प्रकार हमें अपनी सोच को परमेश्वर की सोच के साथ मिलाना है और अलौकिक रूप से चलना है।

कुछ प्रश्न मेरे मन में हमेशा आते हैं और मुझे विश्वास है कि आपके मन में भी ये प्रश्न होंगे:

  1. हम अलौकिक सामर्थ्य कैसे प्राप्त करें?
  2. हम अपने जीवन में अलौकिक रूप से कैसे चलें?
  3. और हम इसका उपयोग कैसे करें?

अब हम एक-एक करके इन बातों को देखेंगे।


A. हम अलौकिक सामर्थ्य कैसे प्राप्त करें?

चमत्कार और अद्भुत कार्य करने के लिए सबसे पहले हमें यह जानना है कि हमें यह सामर्थ्य कैसे मिलता है। बाइबल होशे 4:6 में कहती है – “मेरे लोग ज्ञान की कमी के कारण नाश हो जाते हैं, क्योंकि तुमने ज्ञान को तुच्छ जाना है…”। बहुत से मसीही विश्वासी अलौकिक सेवकाई में नहीं चलते क्योंकि वे नहीं जानते कि परमेश्वर से यह सामर्थ्य कैसे प्राप्त होता है। हमारी सोच अक्सर सीमित होती है, परंतु परमेश्वर चाहता है कि हम अपनी सोच बदलें। यहाँ कुछ मुख्य बातें हैं:

1. जानना कि हम कौन हैं

बाइबल उत्पत्ति 1:27 में कहती है – “सो परमेश्वर ने मनुष्य को अपने स्वरूप में उत्पन्न किया…”। इसका अर्थ है कि हम परमेश्वर के स्वरूप में बनाए गए हैं और यदि हम उसके समान हैं, तो हमारे अंदर भी सामर्थ्य है। यूहन्ना 1:12 कहता है – “पर जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया…”। हमें समझना है कि हम परमेश्वर की संतान हैं और उसके समान हैं।

2. विश्वास

परमेश्वर पर विश्वास करना सबसे महत्वपूर्ण है। वह हमारे सामर्थ्य का स्रोत है, और हमारा विश्वास हमें अलौकिक कार्य करने की शक्ति देता है। जैसा 2 कुरिन्थियों 5:7 कहता है – “क्योंकि हम देखने से नहीं, विश्वास से चलते हैं।”। यीशु ने भी कहा (मरकुस 11:23-24) – यदि तुम विश्वास करोगे और संदेह नहीं करोगे तो पहाड़ भी हट सकता है। विश्वास के द्वारा हम परमेश्वर की अलौकिक सामर्थ्य प्राप्त करते हैं।

3. पवित्र आत्मा

सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता पवित्र आत्मा है। उसके बिना आत्मिक जगत में कुछ भी नहीं कर सकते। यीशु ने कहा (यूहन्ना 14:16-17) – “और मैं पिता से विनती करूंगा, और वह तुम्हें एक और सहायक देगा जो सदा तुम्हारे साथ रहेगा…”। पवित्र आत्मा हमारी दुर्बलताओं में हमारी सहायता करता है (रोमियों 8:26)। हमें हमेशा पवित्र आत्मा के साथ प्रार्थना करनी चाहिए।

4. आत्मा के फल

पवित्र आत्मा प्राप्त करने के बाद, हमें आत्मा के फल भी लाने चाहिए। इनके बिना हम परमेश्वर की इच्छा अनुसार सामर्थ्य नहीं पा सकते। गलातियों 5:22-23 कहता है – “पर आत्मा का फल है – प्रेम, आनन्द, शांति, धीरज, कृपा, भलाई, विश्वास, नम्रता और संयम।”


B. हम अलौकिक रूप से कैसे चल सकते हैं?

सामर्थ्य प्राप्त करने के बाद अगला प्रश्न है कि हम उसमें चलें कैसे। बाइबल कहती है (मीका 6:8) – “अपने परमेश्वर के संग नम्रता से चलना।”। यहाँ कुछ बातें हैं:

1. मन-परिवर्तन (Repentance)

पापमय स्वभाव में हम परमेश्वर की अलौकिक सामर्थ्य में नहीं चल सकते। सच्चा मन-परिवर्तन आवश्यक है। प्रेरितों के काम 2:38 कहता है – “मन फिराओ और यीशु मसीह के नाम में बपतिस्मा लो… और तुम पवित्र आत्मा का दान पाओगे।”

2. क्षमा (Forgiveness)

हमें क्षमा पाना भी है और दूसरों को क्षमा करना भी है। मरकुस 11:25 कहता है – “जब तुम प्रार्थना में खड़े हो तो यदि तुम्हारे मन में किसी के विरुद्ध कुछ हो तो क्षमा करो, जिससे तुम्हारा पिता भी तुम्हें क्षमा करे।”

3. आज्ञाकारिता (Obedience)

आज्ञा मानना आवश्यक है। यूहन्ना 14:23 – “यदि कोई मुझसे प्रेम रखे तो वह मेरी बातों पर चलेगा, और मेरा पिता उससे प्रेम रखेगा और हम उसके पास आएंगे और उसके साथ निवास करेंगे।”

4. परमेश्वर की आवाज़ सुनना

अलौकिक सामर्थ्य में चलने के लिए हमें परमेश्वर की आवाज़ को पहचानना सीखना होगा। व्यवस्थाविवरण 4:36 कहता है – “आकाश से उसने तुझे अपना शब्द सुनाया कि तुझे शिक्षा दे…”। इसके लिए हमें प्रतिदिन परमेश्वर के साथ समय बिताना है।


C. हम अलौकिक सामर्थ्य का उपयोग कैसे करें?

अंतिम प्रश्न है – इसका उपयोग कैसे करें? बाइबल में एक राजा और उसके दासों का दृष्टान्त है (मत्ती 25)। जिसने अपनी प्रतिभा को बढ़ाया, उसे और दिया गया। जिसने कुछ नहीं किया, उसका भी छीन लिया गया। इसी तरह हमें भी अपनी आत्मिक सामर्थ्य का प्रयोग करना है।

1. अपने विश्वास में कार्य जोड़ें

यशायाह 61:1 कहता है – “प्रभु यहोवा का आत्मा मुझ पर है क्योंकि उसने मुझे अभिषेक किया है… उसने मुझे भेजा है टूटी हुई मन वालों को चंगा करने, बन्दियों के लिए स्वतंत्रता घोषित करने।”। विश्वास बिना कर्म मृत है (याकूब 2:20)।

2. प्रार्थना और उपवास का अभ्यास

मत्ती 6:16-18 कहता है – जब तुम उपवास करो तो दिखावे के लिए मत करो, परन्तु अपने पिता के लिए करो जो गुप्त में है, और वह प्रतिफल देगा। उपवास और प्रार्थना से मार्ग खुलते हैं (एज्रा 8:23)।

3. अभिषेक में बने रहना

1 यूहन्ना 2:20 – “तुम्हें पवित्र जन से अभिषेक मिला है।” और 1 यूहन्ना 2:27 – “जो अभिषेक तुमने उससे पाया है वह तुम में स्थिर रहता है।”। परमेश्वर के साथ बने रहो और उसके अभिषेक में चलो।

बाइबल से प्यार कैसे करें

सच्चाई यह है कि हम सभी जानते हैं कि बाइबल पढ़ना ज़रूरी है। चर्च में हम कई बार सुन चुके हैं, “हर दिन वचन पढ़ो।” लेकिन इसे हर दिन करना आसान नहीं होता।

कभी-कभी हम सोचते हैं:

“मैं कहाँ से शुरू करूं?”
“मैं पढ़ता हूँ लेकिन समझ में नहीं आता।”
“बाइबल पढ़ना बोझ जैसा लगता है।”

अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं।
मैं भी चर्च में बड़ा हुआ, कहानियाँ जानता था, कुछ आयतें याद थीं… लेकिन नियमित बाइबल पढ़ने की आदत नहीं थी। जब मैंने बाइबल को कार्य नहीं, बल्कि संबंध के रूप में देखना शुरू किया — तब बदलाव शुरू हुआ।

यहाँ 4 शक्तिशाली और व्यावहारिक सुझाव दिए गए हैं जो आपको बाइबल पढ़ने की नई शुरुआत और नया दृष्टिकोण देंगे:

1. प्रार्थना के साथ शुरू करें — लेखक को आमंत्रित करें

कल्पना कीजिए कि आपको किसी प्रिय व्यक्ति का पत्र मिला है। क्या आप उसे जल्दी-जल्दी पढ़कर छोड़ देंगे? नहीं! आप हर पंक्ति को ध्यान से पढ़ेंगे।

बाइबल भी वैसी ही है। यह परमेश्वर का पत्र है — जो हमसे प्रेम करता है।

इसलिए बाइबल खोलने से पहले, प्रार्थना करें।

“प्रभु, मैं सिर्फ जानकारी नहीं चाहता — मैं आपको जानना चाहता हूँ।”

मैंने अपनी बाइबल के पहले पन्ने पर मोटे अक्षरों में लिखा है:
“पढ़ने से पहले प्रार्थना करें”
यह मुझे याद दिलाता है कि यह कोई साधारण किताब नहीं, बल्कि जीवित परमेश्वर का वचन है।

यूहन्ना 16:13 कहता है कि पवित्र आत्मा हमें सारी सच्चाई में मार्गदर्शन करेगा। तो क्यों न उसी से मदद मांगी जाए?

2. संदर्भ में पढ़ें — एक आयत को अकेले न निकालें

कल्पना करें कि कोई आपको मैसेज करे:

“अब मैं तुमसे तंग आ चुका हूँ।”

डरावना लग सकता है, लेकिन अगर ये मजाक था गेम हारने के बाद? संदर्भ सब कुछ बदल देता है।

बाइबल को भी उसी तरह समझना होता है।
बाइबल 66 पुस्तकों का संग्रह है — 1500 वर्षों में, 40+ लेखकों द्वारा लिखी गई। यदि हम एक आयत को उसके संदर्भ से बाहर निकालते हैं, तो हम गलत निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।

📝 इन प्रश्नों को पूछें जब आप पढ़ते हैं:

  • यह किसने लिखा?
  • किसके लिए लिखा?
  • कब लिखा गया?
  • उस समय स्थिति क्या थी?

मुझे याद है जब मुझे पता चला कि फिलिप्पियों की पुस्तक पौलुस ने जेल में रहते हुए लिखी थी — और वो दूसरों को उत्साहित कर रहा था! तब मुझे एहसास हुआ कि ये सिर्फ “कहानियाँ” नहीं हैं — ये असली लोग, असली संघर्ष, और असली विश्वास की गवाही हैं।

📚 एक अच्छा अध्ययन बाइबल, बाइबल शब्दकोश, या “Bible Project” ऐप जैसे टूल्स आपकी समझ को बहुत बढ़ा सकते हैं।

3. दृष्टिकोण बदलें — प्राचीन काल की आंखों से देखें

हम अक्सर बाइबल पढ़ते समय सबसे पहले पूछते हैं,

“यह मुझसे क्या कह रही है?”
लेकिन बेहतर सवाल होगा:
“लेखक अपने समय के लोगों से क्या कहना चाहता था?”

बाइबल एक पूर्वी (ईस्टर्न) संस्कृति में लिखी गई है — जहाँ कहानियाँ, प्रतीक, और कविताएँ प्रमुख हैं। लेकिन हम पश्चिमी (वेस्टर्न) सोच के लोग हैं — जो तर्क, गणना और वैज्ञानिक विवरण ढूंढते हैं।

📖 उदाहरण के लिए, जब यीशु कहता है:

“मैं दाखलता हूँ, तुम डालियाँ हो।” — यूहन्ना 15:5
तो वह बॉटनी नहीं सिखा रहा। वह कह रहा है: “मेरे बिना तुम सूख जाओगे। मुझसे जुड़े रहो।”

बाइबल को सिर्फ “क्या यह मेरे लिए काम करता है?” की दृष्टि से न देखें — उसे समझने की दृष्टि से पढ़ें।

4. ज्ञान से हृदय तक जाएँ — केवल जानें नहीं, बदलें भी

बाइबल पढ़ने का उद्देश्य सिर्फ ज्ञान बढ़ाना नहीं है।
बाइबल हमें उस परमेश्वर से मिलवाती है जो हमें जानता है और बदलना चाहता है।

इब्रानियों 4:12 कहता है, “परमेश्वर का वचन जीवित और प्रभावशाली है।” यह सिर्फ आपके दिमाग को नहीं — आपके जीवन को बदलना चाहता है।

जब आप भजन संहिता 23 पढ़ते हैं, तो क्या उससे आपका भय कम होता है?
जब आप 1 कुरिंथियों 13 पढ़ते हैं, तो क्या आप दूसरों से बेहतर प्रेम करने लगते हैं?

📓 एक मेरी दोस्त ने अपने बाइबल अध्ययन के बाद हमेशा एक वाक्य लिखा:

“आज परमेश्वर ने मुझे दिखाया कि…”
और उसका जीवन बदल गया।

📘 बाइबल पढ़ना एक जीवन भर की यात्रा है

आप कभी पूरी तरह से बाइबल को समझ नहीं पाएंगे — और यही इसकी सुंदरता है।
हर बार पढ़ने पर कुछ नया सामने आता है।

कभी बाइबल पढ़ना आनंददायक होगा, कभी सूखा लगेगा। लेकिन सच्चाई यह है — परमेश्वर हर बार आपसे मिलने आता है।

एक चुनौती

इस वर्ष, सिर्फ बाइबल न पढ़ें — बाइबल को अपने दिल को पढ़ने दें।
सिर्फ ज्ञान न लें — परमेश्वर के स्वरूप में ढलें।
सिर्फ कहानियाँ न जानें — परमेश्वर को जानें।

बाइबल को फिर से प्यार करना सीखें। और तब आप समझेंगे — यह सिर्फ किताब नहीं,
यह आपके जीवन की दिशा, आपकी आत्मा की तलवार, और आपके पिता का प्रेम-पत्र है।

“तेरा वचन मेरे पांव के लिए दीपक, और मेरी राह के लिए उजियाला है।” — भजन संहिता 119:105