क्या आप एक ‘गमले में लगे मसीही’ हैं? इन 5 संकेतों से जांचें

बाइबल में “रोपा गया” (planted) शब्द का कई बार उपयोग होता है। यह केवल किसी को कहीं रख देना नहीं, बल्कि जड़ें जमाने, बढ़ने और फल लाने की बात करता है।

भजन संहिता 92:13-14 (HKS) कहती है:
“जो यहोवा के भवन में रोपे गए हैं, वे हमारे परमेश्वर के आँगनों में फूले-फलेंगे। वे वृद्धावस्था में भी फलते रहेंगे; वे रस से भरे और हरे-भरे रहेंगे।”

अब सवाल यह उठता है—क्या आप वास्तव में रोपे गए हैं या केवल गमले में रखे गए हैं?

बहुत से मसीही चर्च जाते हैं, पर वे कभी सच्चे अर्थों में जड़ें नहीं जमाते। वे दिखने में तो सक्रिय लगते हैं, लेकिन उनकी आत्मिक स्थिति वैसी ही होती है जैसे एक गमले में लगे पौधे की—जैसे-तैसे जीवित, लेकिन स्थिर नहीं। आइए देखें ऐसे “गमले में लगे मसीही” के 5 लक्षण क्या हो सकते हैं:

1. गमले वाले मसीही आसानी से इधर-उधर हो जाते हैं

जैसे गमले का पौधा कहीं भी रखा जा सकता है, वैसे ही ऐसे मसीही बार-बार चर्च बदलते रहते हैं। वे कभी भी स्थिर नहीं होते, न ही समझते हैं कि परमेश्वर ने उन्हें किसी विशेष कलीसिया में रोपा है।

वे आत्मिक अगुवों का आदर नहीं करते, और जब भी चोट, घमंड, या अहंकार आता है—तो अपनी आत्मिक जड़ों को उखाड़ लेते हैं। संगति उनके लिए एक औपचारिकता है, एक समर्पण नहीं।

2. गमले वाले मसीही केवल दिखावे के लिए होते हैं

गमले में लगे पौधे अक्सर सजावट के लिए होते हैं। ऐसे ही, कुछ मसीही केवल सतही विश्वास रखते हैं—भावनाओं से चलते हैं, आत्मिक गहराई नहीं होती।

मंच सेवा के लिए तो उपलब्ध रहते हैं, लेकिन जब प्रार्थना, सेवकाई या बलिदान की बात आती है—वे गायब हो जाते हैं। उनका समर्पण शून्य के बराबर होता है।

जैसा कि पास्टर फ्रांसिस चान ने कहा:
“यीशु ने केवल भावनाओं की बात नहीं की, बल्कि ऐसे बलिदानों की बात की जो हमारे जीवन को पूरी तरह बदल दें।”
(लूका 9:57-62 देखिए)

अगर आपका विश्वास आपको कोई बलिदान नहीं करने दे रहा, तो आपका प्रेम प्रश्नचिह्न के घेरे में है।

3. गमले वाले मसीही सीमित रूप से बढ़ते हैं

गमले के पौधों की जड़ें सीमित होती हैं। जबकि मिट्टी में रोपे गए पेड़ की जड़ें 200% तक गहरी जा सकती हैं और हर मौसम का सामना कर सकती हैं।

गमले वाले मसीही आत्मिक रूप से सतही और गुनगुने होते हैं। आधे दुनिया में और आधे चर्च में। उनके जीवन में न नया प्रकाशन आता है, न नई गवाही। जब परीक्षा आती है, वे संदेह करने लगते हैं।

वे यीशु से प्रेम तो करते हैं, पर अपने आरामदायक गमले से बाहर नहीं निकलना चाहते। लेकिन याद रखिए — यीशु केवल पसंद किए जाने वाले नहीं हैं, उन्हें या तो ताज पहनाया जाता है या क्रूस पर चढ़ाया जाता है।

4. गमले वाले मसीही को बार-बार संभालने की ज़रूरत होती है

गमले की मिट्टी जल्दी सूख जाती है, इसलिए उसमें लगे पौधों को बार-बार पानी देना, पोषण देना पड़ता है। ठीक वैसे ही, गमले वाले मसीही लगातार दूसरों की देखभाल पर निर्भर होते हैं।

वे आत्मकेंद्रित होते हैं—हमेशा अपनी ही समस्याओं और ज़रूरतों पर ध्यान देते हैं। उन्हें बार-बार प्रोत्साहित करना पड़ता है। वे खुद वचन नहीं पढ़ते, दूसरों के प्रकाशन पर निर्भर रहते हैं।

5. गमले वाले मसीही की समझ झुकी हुई होती है

गमले के पौधे जब सूर्य की ओर झुकते हैं, तो उन्हें घुमाना पड़ता है ताकि वे टेढ़े न हो जाएं। ऐसे ही, गमले वाले मसीही भी कभी संतुलित नहीं रहते। वे तंग सोच और अधूरे सिद्धांतों में जकड़े होते हैं।

उन्हें केवल अच्छे लगने वाले संदेश या भविष्यवाणियाँ सुनना पसंद है। सुधार या आत्मिक अनुशासन को वे अस्वीकार करते हैं।

2 तीमुथियुस 4:3-4 हमें चेतावनी देता है:
“क्योंकि ऐसा समय आएगा, जब लोग सत्य के उपदेश को सहन न करेंगे, पर अपनी इच्छाओं के अनुसार बहुत से उपदेशक बटोर लेंगे, जो उनके कानों को अच्छा लगे वही सुनाएँगे।”

अब गमला तोड़ने का समय है!

“रोपा जाना” सिर्फ चर्च जाना नहीं, यह समर्पण, स्थिरता और आत्मिक जड़ों की गहराई की मांग करता है। यह हमें असुविधा में भी विश्वासयोग्य बनाए रखता है।

अपने आप से पूछिए—क्या मैं आत्मिक रूप से कहीं रोपा गया हूँ? या केवल एक सुंदर गमले में बैठा हुआ हूँ जो दिखने में अच्छा लगता है लेकिन बढ़ नहीं रहा?

अब समय है गमला तोड़ने का,
जड़ें जमाने का,
और परमेश्वर की महिमा के लिए फलने-फूलने का!

Are You a ‘Potted Christian’? 5 Signs to Check Today

All throughout Scripture, the word “planted” carries deep spiritual meaning. It’s not just about being placed somewhere—it’s about being rooted, growing, and bearing fruit.

Psalm 92:13-14 (NKJV) says,
“Those who are planted in the house of the Lord shall flourish in the courts of our God. They shall still bear fruit in old age; they shall be fresh and flourishing.”

So here’s a sobering question: Are you planted or just potted?

Many Christians attend church regularly but never truly take root. They look like they belong, but in reality, they’re just sitting in a spiritual flowerpot—easily moved, never stable, and unable to grow deep roots. Let’s look at five signs that may reveal if you’re a “potted Christian”:

1. Potted Christians Are Easily Moved

Just like a potted plant can be carried from one place to another, potted Christians hop from church to church. They struggle with commitment and resist being rooted in one place. Offense, pride, and personal preferences often become the reasons they leave.

Instead of honoring God’s call to be planted in a spiritual family, they carry offense and spiritual baggage wherever they go. Fellowship becomes a formality, not a covenant. Accountability and submission to leadership feel like burdens, not blessings.

2. Potted Christians Are Just for Show

Potted plants often serve as decoration—pretty on the outside, but with limited purpose. Similarly, potted Christians look active and engaged, but their faith is often shallow.

They’re present when there’s spotlight—ministry events, worship, stage moments—but rarely show up for hidden work like prayer, service, or discipleship. There’s very little sacrifice behind the scenes.

Pastor Francis Chan once said:
“Jesus spoke about more than feelings and emotions. He spoke of literal sacrifices that would disrupt our lives and possibly end them.”
(See Luke 9:57-62)

If your walk with Christ doesn’t cost you anything, it might not be real love.

3. Potted Christians Have Limited Growth

Plants in pots can’t grow deep roots. They hit their limit quickly. In contrast, trees planted in open ground can develop roots two to three times deeper than their height, enabling them to withstand storms.

Potted Christians often live spiritually lukewarm lives. One foot in the church, one in the world. They repeat old testimonies because they have no fresh encounters. When trials hit, they question God instead of standing firm.

They like the idea of Jesus, but only as long as He fits in the pot of their comfort zone. But as someone rightly said,
“Jesus can’t be just liked. His claims demand that we either crown Him or crucify Him.”

4. Potted Christians Constantly Need Watering

Because of their limited soil, potted plants dry out fast. They need constant watering, care, and attention. And if they don’t get it, they begin to wither.

Potted Christians are often spiritually needy. They depend on others’ revelations rather than digging into the Word themselves. They’re easily discouraged, easily offended, and require constant motivation to stay the course.

Their focus is often inward—“my needs, my feelings, my problems.” Instead of standing on faith, they let the world’s pressures dictate their spiritual temperature.

5. Potted Christians Tilt Toward the Light, But Aren’t Anchored in Truth

Potted plants need to be turned regularly, or they grow bent, always leaning toward the light. They look for direction, but because they aren’t firmly grounded, they end up crooked.

Many potted Christians run after feel-good sermons and prophetic words but avoid sound doctrine and correction. Their theology is often shallow and skewed. They resist discipline and reject messages that challenge them.

As Paul warned in 2 Timothy 4:3-4 (NIV):
“For the time will come when people will not put up with sound doctrine. Instead, to suit their own desires, they will gather around them a great number of teachers to say what their itching ears want to hear.”

Time to Get Planted

Being planted means commitment, consistency, and sometimes discomfort. It means staying through the storms and growing deep roots in God’s Word, His church, and in your faith.

Ask yourself honestly:
Have I allowed offense, comfort, or convenience to keep me in a pot? Am I flourishing—or just looking good from the outside?

It’s time to break the pot.
Dig deep. Get planted. And let your life flourish for the glory of God.

आलोचकों के साथ आपको क्या करना चाहिए?

अपने आलोचकों से शांतिपूर्वक जुड़े रहना वास्तव में आपको एक नेता के रूप में विकसित होने में मदद कर सकता है और आपकी कलीसिया या संगठन को आगे बढ़ा सकता है।

आलोचना तकलीफ देती है, खासकर जब वह नकारात्मक और अव्यावहारिक हो। स्वाभाविक रूप से हम ऐसे आलोचकों से दूर रहना चाहते हैं।
लेकिन क्या यही सबसे बुद्धिमानी भरा रास्ता है? क्या हमें उनसे दूर होने के बजाय उनके करीब जाना चाहिए?

बाइबल का दृष्टिकोण: दूरी नहीं, संवाद

बाइबल एक ऐसा ज्ञान देती है जो दिखने में उल्टा लग सकता है, पर बहुत सामर्थी है:

“जहां तक हो सके, तुम अपने भरसक सब मनुष्यों के साथ मेल मिलाप रखो।”
— रोमियों 12:18

“बुराई से न हारो परन्तु भलाई से बुराई का जीत लो”
— रोमियों 12:21

यीशु ने खुद हमें सिखाया कि अपने शत्रुओं से प्रेम करो और जो तुम्हें सताते हैं उनके लिए प्रार्थना करो (मत्ती 5:44)। इसका मतलब यह नहीं कि हम उनसे सहमत हों, बल्कि यह कि हम संबंध नहीं तोड़ें, बल्कि अनुग्रह के साथ जुड़े रहें।

अविचल और शांत उपस्थिति की शक्ति

मरे बोवेन, जो पारिवारिक प्रणाली (Family Systems Theory) के संस्थापक हैं, उन्होंने “non-anxious presence” (अविचल और शांत उपस्थिति) शब्द को गढ़ा। यह उस गुण को दर्शाता है जो एक नेता में हो तो वह पूरे समूह या परिवार में भावनात्मक प्रतिक्रियाओं और तनाव को कम कर सकता है।

उनका सुझाव है कि अगुओ को आलोचकों से कटने के बजाय शांत और संयमित होकर उनसे जुड़े रहना चाहिए।

एक अविचल अगुआ कैसा होता है?

एक शांत और आत्म-नियंत्रित (non-anxious) नेता:

  • आलोचना सुनते समय भी ध्यानपूर्वक सुन सकता है।
  • भावनाओं को नियंत्रित रखता है, भले ही वह दबाव में हो।
  • रक्षात्मक (defensive) नहीं होता।
  • अपने आलोचक की भावनाओं को समझता और मान्यता देता है।
  • प्रतिक्रिया के बजाय सोच-समझकर उत्तर देता है।

इस तरह के नेतृत्व का सबसे बेहतरीन उदाहरण दाऊद और राजा शाऊल के रिश्ते में देखने को मिलता है।

शाऊल बिना किसी कारण के दाऊद को मारना चाहता था, पर दाऊद ने कभी भी शाऊल के प्रति प्रतिक्रिया स्वरूप द्वेष नहीं रखा। जब उसे शाऊल को मारने का अवसर मिला, तब भी उसने उसे क्षमा कर दिया और आदरपूर्वक व्यवहार किया।

“….मैं अपने प्रभु पर हाथ न चलाऊंगा; क्योंकि वह यहोवा का अभिषिक्त है।”
— 1 शमूएल 24:10

दाऊद ने गुस्से में या डर में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसने धैर्य, सम्मान और साहस दिखाया — वही गुण जो एक स्थिर, प्रभावी नेता में होते हैं।

अर्नेस्ट शेकलटन, जो एक महान अन्वेषक (explorer) थे, उन्होंने 1915-16 में अंटार्कटिका में फंसी अपनी टीम के साथ इसी प्रकार की शांति और धैर्य का प्रदर्शन किया। उनकी शांत उपस्थिति और कठिन लोगों से संबंध बनाए रखने की क्षमता के कारण उनकी पूरी टीम सुरक्षित रही। एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई।

उन्होंने क्या किया:
– फ्रैंक हर्ली, जो अकेलेपन में चिड़चिड़े हो जाते थे, उन्हें अपने तंबू में रखा और उनसे बातचीत की।
– रेजिनाल्ड जैमर, एक अंतर्मुखी वैज्ञानिक, को उन्होंने अपना साथी बनाया ताकि वह दूसरों के मज़ाक का शिकार न बने।
– मैकनीश, जो असंतोष फैला सकते थे, उन्हें उन्होंने उस खतरनाक नाव यात्रा में साथ लिया ताकि बाकी टीम में विवाद न हो।
– उन्होंने जानबूझकर कुछ मुश्किल लोगों को अपनी टीम में शामिल किया, जिससे बाकी टीम में शांति बनी रहे।

यह व्यवहार हमें सिखाता है कि जो लोग नेतृत्व में हमारे लिए चुनौती बन सकते हैं, वही हमारे सहयोगी भी बन सकते हैं — यदि हम उनसे शांतिपूर्वक और बुद्धिमानी से जुड़े रहें।

तो आलोचकों या कठिन स्वभाव के लोगों के साथ शांत और संयमित कैसे रहा जाए?

यहाँ पाँच व्यावहारिक सुझाव हैं:
1. जब आलोचना मिले, तो आलोचक के दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करें। प्रश्न पूछें, ध्यान से सुनें।
“हर एक मनुष्य सुनने में तीव्र, बोलने में धीमा, और क्रोध करने में धीमा हो।”
— याकूब 1:19
2. जब कोई आलोचना करे, तो उसे धन्यवाद दें।
यह भाव विनम्रता और परिपक्वता दिखाता है।
3. हास्यबोध बनाए रखें। आलोचना को अपने जीवन की खुशी न चूसने दें।
4. आलोचक के साथ कुछ सामाजिक समय बिताएं ताकि वह आपको जान सके। अपने जीवन की कहानी साझा करें।
5. अपने आलोचक के लिए कोई अच्छा कार्य करें — कुछ ऐसा जिसकी उसे अपेक्षा न हो।
“यदि तेरा शत्रु भूखा हो तो उसे खाना खिला; और यदि वह प्यासा हो तो उसे पानी पिला।”
— रोमियों 12:20

जितना यह व्यवहार अजीब लग सकता है, उतना ही यह सामर्थी है। अपने आलोचकों से शांतिपूर्वक जुड़े रहना कमजोरी नहीं, बल्कि नेतृत्व की ताकत है। यह आपके चरित्र को गढ़ता है और आपकी टीम या कलीसिया में स्थायित्व लाता है।

इसलिए आलोचक से भागने के बजाय, उसके साथ मेज़ पर बैठिए — जैसे यीशु पापियों के साथ बैठे, जैसे दाऊद ने शाऊल से सम्मान रखा, जैसे शेकलटन ने अपनी टीम को गले लगाया। हो सकता है, यहीं से एक नई दिशा मिल जाए।

What Should You Do With Critics?

Staying calmly connected to your critics can actually help you grow as a leader and move your church or organization forward.

Criticism hurts, especially the non-constructive kind. We tend to stay away from such critics.
But is that the wisest choice? Should we draw close to them instead of pulling away from them?

A Biblical Call to Engagement, Not Avoidance

The Bible offers wisdom that may seem counterintuitive but powerful:

“If it is possible, as far as it depends on you, live at peace with everyone.”
— Romans 12:18 (NIV)

“Do not be overcome by evil, but overcome evil with good.”
— Romans 12:21 (NIV)

Jesus Himself taught us to love our enemies and pray for those who persecute us (Matthew 5:44). He didn’t say we had to agree with them, but He called us to stay relationally engaged, offering grace rather than distance.

The Power of a Non-Anxious Presence

Murray Bowen, the father of family systems, coined the phrase “non-anxious presence.” He used this term to describe a personal quality that, when a leader exhibits it, can lower the emotional reactivity and anxiety within a group or family system.

He and others suggest that leaders should not cut off from critics but should actually stay connected to them in a calm and wise way.

What Does a Non-Anxious Leader Look Like?

A non-anxious leader:

  • Can truly listen to another, even if they bring bad news or criticism.
  • Can hold emotions in check when in the hot seat.
  • Seldom gets defensive.
  • Can acknowledge the emotions of their critic.
  • Will calmly and courageously respond instead of reacting.

One of the clearest examples of this kind of leadership is David’s relationship with King Saul.

Saul was obsessed with hunting David down, even though David had done nothing wrong. But instead of lashing out or severing all ties, David maintained honor, humility, and composure.

“I will not lift my hand against my master, because he is the Lord’s anointed.”
— 1 Samuel 24:10 (NIV)

David had at least two opportunities to kill Saul but chose not to. Instead, he demonstrated restraint, spoke truth with grace, and remained a stabilizing presence—even while under threat. His example shows us how to stay connected to even the most unreasonable critics with wisdom and dignity.

Ernest Shackleton, one of the greatest explorers ever, modeled this non-anxious presence with his Antarctica expedition crew. They were marooned for over a year in 1915–1916 after their ship was crushed by the ice. His calm presence and engagement with difficult crewmembers allowed him to lead them all to safety. Not one man perished.

Here’s what he did:
– Frank Hurley, the photographer, would feel slighted and become difficult. Instead of isolating him, Shackleton gave him a place in his tent and often conferred with him.
– Reginald Jamer, an introverted physicist, might have been ridiculed by others. Shackleton made him a bunkmate, protecting his dignity.
– McNeish, the carpenter, was a potential troublemaker. Shackleton brought him along on the high-risk lifeboat mission to keep the remaining crew unified.
– He even selected two other men specifically because they might stir up trouble in his absence.

Shackleton knew what many biblical leaders knew too: staying calmly connected to challenging people often prevents greater division and creates unity in crisis.

So, how can we present a non-anxious presence with our critics or with those who rub us the wrong way?

I suggest these five ideas:

  1. Truly try to understand the critic’s perspective. Ask questions. Really listen.
    “Everyone should be quick to listen, slow to speak and slow to become angry.”
    – James 1:19 (NIV)
  2. When someone criticizes, thank them for sharing it.
    Gratitude disarms hostility and models maturity.
  3. Keep a good sense of humor. Don’t allow the criticism to suck the life from you.
    Laughter lightens burdens and shows resilience.
  4. Spend some social time with the critic so they can get to know you. Share your story.
    Often criticism fades when connection is built.
  5. Do something thoughtful for your critic—something unexpected.
    “If your enemy is hungry, feed him; if he is thirsty, give him something to drink.”
    — Romans 12:20 (NIV)

As counterintuitive as this may seem, staying calmly connected to your critics is not weakness—it’s leadership. It helps you grow in character and brings maturity to your church, team, or organization.

So instead of running from the critic, sit at the table with them—like Jesus did with sinners, like David did with Saul, like Shackleton did with his crew. You might just discover a surprising path forward.